भारतीय जनता पार्टी के कृत्यों के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी जमानिया का विरोध प्रदर्शन
जमानिया/गाज़ीपुर- ब्लाक कांग्रेस कमेटी जमानिया के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को तहसील स्थित राम लीलामंच पर अध्यक्ष नसीम अख्तर के नेतृत्व में विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसमें कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का फोन टैपिंग और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री इस्तीफा दो के नारे लगाए साथ ही प्रधानमंत्री पर जांच बैठाने की मांग की गयी।
जिस दौरान फैजान खुरसिद कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के कांग्रेस के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला लोकतंत्र की हत्या है और भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हार और नाकामी का ठीकरा दुसरो के माथे फोड़ने का काम कर रही है।
उक्त अवसर पर बालेश्वर सिंह अदालत यादव, करुणा निधि राय, फैजान खुरसिद, शशीकांत श्रीवास्तव, हरिद्वार सिंह, सेराज सलमानी, चन्द्रमा यादव, दिलाधर राम, आदि लोग उपस्थित रहे।


