Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़ामनिया पल्स पोलियो अभियान में कार्य करने वाले कर्मचारियों...

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़ामनिया पल्स पोलियो अभियान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का भुगतान धनराशि में विभागीय कर्मचारी कर रहे खेल।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़ामनिया पल्स पोलियो अभियान में कार्य करने वाले कर्मचारियों का भुगतान धनराशि में विभागीय कर्मचारी कर रहे खेल।

ज़मानिया / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च  2022 को आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम कार्य किये कर्मचारियों का तीन माह के बाद भी विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण भुगतना ना किये जाने को लेकर लोगो ने विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर किया।वही कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि विभाग अधिकारी द्वारा भुगतान पाँच माह से नही किया जा रहा है। जानकारी हो रही अधिकारीयो और विभागीय लिपिल सरकारी मदो से भुगतान करने के नाम पर कुछ गड़बड़ कर रहे है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च  2022 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम में प्राइवेट और विभागीय कर्मचारियों 30 लोगो द्वारा कार्य कराया गया था जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।

भुगतान ना होने के कारण लोगो को काफी परेशानी हो रही है। वही गीतांजलि देवी, राहुल कुमार, पवन कुमार, कंचन देवी, निर्मला गुप्ता, शुशीला देवी, पार्वती, देवी, चुनम देवी, माधुरी, प्रेम कुमार, प्रीति  देवी, शुशीला देवी सतोष् कुमार राकेश यादव राजन कुमार आदि लोगो ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमानिया में 20 मार्च  2022 से लेकर 25 मार्च तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान में कार्यक्रम में विभाग द्वारा कार्य कराया गया था जिसका भुगतान अभी तक नही किया गया है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !