Tuesday, September 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनाबालिक छात्रा के साथ छेडखानी करने के आरोप में पाँच लोगों को...

नाबालिक छात्रा के साथ छेडखानी करने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

नाबालिक छात्रा के साथ छेडखानी करने के आरोप में पाँच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

सुहवल / गाज़ीपुर- स्थानीय थाना अन्तर्गत बीते कुछ दिन पूर्व नाबालिक छात्रा के साथ छेडखानी,पास्को एक्ट के मामलें में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियो को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मेदनीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।सभी अभ्युक्तो को थाने लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया। इसके उपरांत पुलिस ने सभी पांचो आरोपियो का मेडिकल मुआयना कराने के बाद उन्हें कडी सुरक्षा में किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया,जहां से उन्हें उनके आरोपो की गंम्भीरता को देखते हुए शहर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह भेंज दिया गया ।

पुलिस के अनुसार बीते तीन दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिक छात्रा जो अपने घर से अकेले दुकान पर जा रही थी,कि बगल के ही गाँव के पांच किशोर रास्ता सुनसान देख उसका पिछा शुरू दिए,साथ ही उसे अश्लील फब्तियां कसने लगे,इसपर अकेले हा रही छात्रा ने उन्हें ऐसा न कहने को चेताया।

इस बात पांचो को नागवार लगी,सभी मिलकर उससे छेडखानी करने लगे,जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया,यह देख अपने को पकडे जाने के डर से सभी पांचो मौके से फरार हो गये।रोते विलखते हुए जब घर पहुंची तो यह देख परिजन अवाक रह गये पूछने पर रो रही नाबालिग छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना बताई।

जिसके बाद पिडित परिजन अपनी पुत्री को लेकर पांचो आरोपियों के घर पहुंच उनके परिजनों से उनके पुत्रों के किए गये वर्ताव कि शिकायत करते ही उनके परिजन आगबबूला हो मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए पिडित परिजनों को भगा दिया। जिसके बाद पिडित थाने पहुंच पांचों के खिलाफ छेडखानी का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि मामलें में पांचों आरोपियो को आज हिरासत में लेकर उनका चालान कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहाँ से सभी को राजकीय बाल सुधार गृह भेंज दिया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !