मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षता ने अमृत महोत्सव महापर्व हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत निकाली गयी रैली।
दिलदारनगर / गाज़ीपुर- स्थानीय नगर में क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अमित जायसवाल मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्षता में 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव महापर्व हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत रैली निकाली गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्ष अमित जायसवाल द्वारा किया गया।
वही कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा अपने-अपने हाथों में भारती तिरंगा लेकर करीब सैकड़ों की संख्या में लोगो द्वारा भारत मात के नाम के जयघोष करते हुए देश भक्ति गीतों झूमते नज़र आये। की जयघोष करते हुए नगर क्षेत्र में भ्रमण किया गया।
वही कार्यक्रम के दौरान पूर्व ज़मानिया विधायिका सुनीता सिंह ने कहाँ कि यह महापर्व उन देश के वीरसपूतों की शहादत के नाम है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी है। यह आजादी उनकी देन है जिन माँ ने इन वीर सपूतों को जन्म दिया आज ने उनको नमन करती हूँ।
उक्त मौके पर प्रेम मधेशिया, राजू पाल अंकीत जयसवाल, हिमांशु जायसवाल, हमजा अली, प्रवीण पाल , बेलालनसोनू गुप्ता, संजय कुमार, अभिषेक सिंह, प्रवीण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

