Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने बैठक के दौरान ज़मानिया तहसील न्यायालय और कार्यालयों...

बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने बैठक के दौरान ज़मानिया तहसील न्यायालय और कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विधि विरूद्ध कार्यशैली की निंदा।

बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं ने बैठक के दौरान ज़मानिया तहसील न्यायालय और कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विधि विरूद्ध कार्यशैली की निंदा।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानी तहसील न्यायालय और कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर बार एसोसिएशन ज़मानिया के तत्वावधान अधिवक्ताओं की बैठक आहूत की गयी।वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता गोरखनाथ सिंह ने कहाँ कि तहसील न्यायालय और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मनमाने ढंग एवं विधि विरुद्ध किये जा कार्य शैली पर विचार विमर्श किया गया। जिसमे अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे विधि विरुद्ध कार्य की घोर निंदा की गयी।

साथ ही वही सचिव रामजी राम द्वारा अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहाँ कि वर्तमान सरकार में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो चुके है।

और जब तक तहसील न्यायालय और कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली में परिवर्तन नही होता है तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से ना करने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है।

जिस दौरान पंकज तिवारी, अशोक गुप्ता, उमाकान्त द्विवेदी, सुरेन्द्र प्रसाद, ज्ञानसागर श्रीवास्तव, प्रेमशंकर तिवारी, काज़ी शकील , कमलकांत राय आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !