उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले वार्ड सदस्य सागर कुमार, पटखौलीया गांव में अस्पताल और विवाह भवन निर्माण का किया मांग।
पटना/ गाजीपुर – दिनांक 8 अगस्त 2022 को बिहार की राजधानी पटना के बापू सभागार में सनातन संस्कृति चेतना परिषद, बिहार द्वारा आयोजित तुलसी जयंती समारोह “संस्कार संस्कृति संरक्षण संगम” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की पहचान व प्रगति का मुख्य कारक उसकी संस्कृति होती है, हमें अपनी गौरवमयी संस्कृति पर गर्व हैं।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के विकासखंड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत पटखौलीया के वार्ड 13 के वार्ड सदस्य सागर कुमार ने माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी को अपने गांव पटखौलिया में एक अस्पताल ,विवाह भवन, खेल का मैदान, लाइब्रेरी , पुलिस चौकी निर्माण सहित कई अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा और माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने भी बहुत जल्द उक्त कार्य करवाने हेतु अतिरिक्त फंड देने की बात कही।
विदित हो कि वार्ड सदस्य सागर कुमार ने गांव में व्याप्त कई समस्याओं के समाधान संबंधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित जनता दरबार में भी दिया है।
वैसे तो उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम है परंतु गांव में फंड के अभाव एवं मूलभूत सुविधाओं से जुड़े हुए ज्ञापन पर माननीय मुख्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री कब तक संज्ञान लेते हैं और इस पर कब तक कार्यवाही होती है यह देखने वाली बात है।

