Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविधुत चेकिंग अभियान मे 15 लोगाें का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर 25000...

विधुत चेकिंग अभियान मे 15 लोगाें का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर 25000 हज़ार रुपये की राजस्व वसूली।

विधुत चेकिंग अभियान मे 15 लोगाें का विद्युत कनेक्शन विच्छेदित कर 25000 हज़ार रुपये की राजस्व वसूली।

जमानिया / गाजीपुर- स्थानीय क्षेत्र में लगातार नगर क्षेंत्र में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड जमानियाँ और विजलेन्स टीम गाजीपुर द्वारा चलाये जा रहें विधुत चेकिंग अभियान मे 15 लोगाें का विद्युत कनेक्शन काटकर कार्यवाही करते हुए 25000 हज़ार रुपये की राजस्व वसूली की गयी।जानकारी के अनुसार बिजली विभाग ने उपखंड अधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में विजिलेंस टीम के साथ विद्युत वितरण खंड चतुर्थ अंतर्गत गोहदा गांव में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाकर डायरेक्ट कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं 4 उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। वही एक बिजली उपभोक्ताओं मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

जिनके ऊपर बिजली विभाग के अंतर्गत करवाई की गई। वही 15 बिजली उपभोक्ताओं से विद्युत विच्छेन के अंतर्गत 25000 का राजस्व वसूली भी किया गया। वही उपखंड अधिकारी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया कि कोई भी उपभोक्ता मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी ना करें अन्यथा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।

वही विजलेन्स टीम के प्रभारी स्वदेश सिंह नें कहाँ कि विधुतचोरी से बिजली का उपभोग करने वालों को सचेत किया की मीटर बाईपास या बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग करते पाए गए तो जुर्माना व मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। चेताया कि चेकिग अभियान निरंतर जारी रहेगा। विद्युत अधिनियम के खिलाफ जो भी चाहे वह कोई भी विद्युत का उपयोग करता पकड़ा जाएगा निश्चित ही उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है।

इस मौके पर विजिलेंस टीम के जेई पंकज कुमार रेवतीपुर के जेई हर्षित राय जमानिया जेई इंद्रजीत पटेल, विजय कुमार, राजस्व प्रवीण मौर्य‚ वेद प्रकाश ‚ विक्की कुमार‚ हरेराम‚ आदि लोंग मौजूद रहें।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !