Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपत्रकार के ख़िलाफ़ झूठा आरोप लगाना पड़ा भारी, मामला पहुँच गया न्यायालय।

पत्रकार के ख़िलाफ़ झूठा आरोप लगाना पड़ा भारी, मामला पहुँच गया न्यायालय।

पत्रकार के ख़िलाफ़ झूठा आरोप लगाना पड़ा भारी, मामला पहुँच गया न्यायालय।

ग़ाज़ीपुर/ वाराणसी। ग़ाज़ीपुर जनपद के जमानिया तहसील के पास एक हॉस्पिटल से जून महीने में तथाकथित पत्रकार बजरंग बली तिवारी ने जमानिया निवासी ज़फर इक़बाल,आज़ाद सिंह और हैदर अली पर अपने नाम से धन उगाही का आरोप लगाया था।उसके बाद उसने जमानिया क्षेत्राधिकारी को आननफानन में सुपर मैन बनने के चक्कर में एक शिकायती पत्र सौप दिया कि मेरे नाम से वसूली हो रही है और सोशल मीडिया यू ट्यूब तथा कुछ समाचार में खबर चलाकर भरसक बदनाम करने का पूरा प्रयास किया

लेकिन कहा गया है, सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नही।
जबकि उसे कोई यहाँ जानता भी नही है,और उसे यह भी पता नही की वसूली पत्रकार के नाम से नही गुंडा माफिया के नाम से होती है।
कुछ दिन बाद इन्होंने तीनो पत्रकारो पर जान से मारने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और प्रदेश के सारे उच्च अधिकारियों को ट्वीट भी कर दिया कि मुझे इन लोगों से जान का खतरा है।

इस बजरंगबली तिवारी पत्रकार की पुरानी आदत है ट्वीट करने की और कई लोगों पर जान से मारने का झूठा आरोप लगा चूका है।
इस पत्रकार को पता होना चाहिए इन्हें जान से मारकर किसको क्या मिलेगा ? शकुन टाइम्स के सम्पादक राजकुमार यादव ने कहा कि मुझे पुर्ण विश्वास है कि आप तीनो लोग सही है।

आप जाइए और तुरंत पुलिस कप्तान या कोतवाली या क्षेत्राधिकारी के पास आप भी बजरंगबली के खिलाफ शिकायती पत्र दे दीजिये।
तीनो पत्रकारों ने दो दिन बाद क्षेत्राधिकारी जमानिया को बजरंग बली तिवारी के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। पूर्व क्षेत्राधिकारी जमानिया ने बहुत गंभीरता से सारे पक्ष को एक साथ बुलाकर जांच की सबूत मांगा गाय था।

लेकिन कोई सबूत न होने के कारण क्षेत्राधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट आई जी आर एस पोर्टल नम्बर 40019522011120 पर डाल दिया। जाँच रिपोर्ट आने के बाद तथाकथित पत्रकार ने क्षेत्राधिकारी जमानिया पर ही प्रश्न खड़ा कर दिया कि जाँच ही गलत है जबकि सबकुछ उसके सामने हुआ। इसके बाद उसने पुनः सभी को ट्वीट कर जान का ख़तरा बताया।

सबसे रोचक बात की चारों पत्रकार एक ही हिंदी दैनिक समाचार पत्र शकुन टाइम्स से थें। लेकिन सम्पादक ने किस लाभ के चक्कर मे बिना जांच के तीन पत्रकारों को निष्कासित कर दिया और जाँच रिपोर्ट आने के बाद संपादक दोषी बेबुनियाद आरोप लगाने वाले पत्रकार को बचा रहें हैं

सावन के तीसरे सोमवार को पत्रकारों नें यह निर्णय किया कि भविष्य में किसी पत्रकार के साथ ऐसी घटना न हो। ऐसे फ्रॉड पत्रकार जो दूसरे को ब्लैकमेल न करें जो सीधे साधे पत्रकार को फसाते हैं, इसी को लेकर जिला न्यायालय ग़ाज़ीपुर में बजरंग बली तिवारी, संदीप गुप्ता और विकास शर्मा पर हैदर अली ने मुकदमा दायर किया है।

इस मौके पर निरज यादव, सदर प्रभारी छोटू यादव,ज्योति सिंह,चुन्नू यादव, कासिमाबाद तहसील अध्यक्ष बेलाल अहमद, सोनू राय , जिला अध्यक्ष ग़ाज़ीपुर कमलेश यादव,उत्तर प्रदेश महासचिव इंद्रजीत सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र राय,भारत 24 खबर के संपादक कुन्दन सिंह,गुलाम हसन शहज़ाद खान, आकाश शर्मा,यूनाईटेड मीडिया के मण्डल अध्यक्ष ज़फ़र इक़बाल, यूनाइटेड मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र यादव आज़ाद सिंह ,सऊद अन्सारी सैदपुर तहसील अध्यक्ष इसरार राइन आदि लोगों ने संगठन के लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !