Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदेवकली ब्लाक के ग्रामसभा बरहपुर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा में विकास...

देवकली ब्लाक के ग्रामसभा बरहपुर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा में विकास कार्य बना चर्चा का विषय।

देवकली ब्लाक के ग्रामसभा बरहपुर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामसभा में विकास कार्य बना चर्चा का विषय।

नंदगंज( गाजीपुर)। देवकली ब्लाक के ग्रामसभा बरहपुर में ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ द्वारा ग्रामसभा में विकास की धारा को लगातार आगे बढ़ाते हुए बरहपुर गांव में रास्ता, नाली ,खडंजा के साथ ही मोहर्रम से पूर्व मुसलमानों के ताजिया रखने वाले बने इमाम चौक चबुतरे का जीर्णोद्धार एवं सुन्दरीकरण करके काफी आकर्षक तथा सुन्दर बनाकर मुसलमानों को सौंप दिया।गांव के मुसलमान लोग प्रतिवर्ष मोहर्रम में गांव के बीच बने इमाम चौक चबुतरे पर ताजिये रखते है। ग्रामप्रधान सबलू सिंह द्वारा उस पर टाईल्स तथा मार्वल लगाकर सुन्दरीकरण कर देने से गांव के मुसलमान काफी खुश है।

वही अन्य गांवों के मुसलमान भी बरहपुर गांव का उदाहरण देकर प्रधान की प्रसंशा कर रहे है। इस विकास कार्य में ग्रामप्रधान की मंशा के अनुरुप लगे रहने वाले प्रधान प्रतिनिधि प्रतीक सिंह उर्फ कुश सिंह ने बताया कि बरहपुर स्थित इमाम चौक की काफी दिनो से उपेक्षा की जा रही थी।

जिसे ग्राम प्रधान सबलू सिंह ने मार्वल तथा टाइल्स लगवाकर आकर्षक बनवा दिया है। उन्होंनें आगे बताया कि गांव के विकास के लिये प्रधान जी ने जो वादा किया है। उस पर दिन रात अमल करके विकास कार्य कराया जा रहा है। ग्रामप्रधान के इन कार्यों से गांव के लोगों के साथ ही अन्य गांव के लोग भी प्रसंशा कर रहे है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !