Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानियाँ अंतर्गत खिजीरपुर अलीनगर में रविवार को हुए हत्या का पुलिस नें...

जमानियाँ अंतर्गत खिजीरपुर अलीनगर में रविवार को हुए हत्या का पुलिस नें 36 घण्टों में किया खुलासा

प्रेम प्रसंग में हुई अफसर अली खान उर्फ टीपू की लड़की के भाइयों नें धारदार चाकू से गला रेतकर कर दी हत्या।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिजीरपुर अलीनगर में रविवार को घर से कुछ दूरी पर 22 वर्षीय युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। जिस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीमों व स्वाट् टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन मौके पर पाये गये मोबाइल नम्बरों के अधार पर हत्या के आरोपीयों में दो लोगों गिरफ्तार कर लिया गया है।

फ़ोटो- जमानियाँ खिजीरपुर अलीनगर में रविवार को हुए हत्या के मामले गिरफ्तार अभ्युक्तो के मिडिया के समक्ष पेश करती पुलिस टीम। 

प्राप्त जानकरी के अनुसार वहीं पुलिस सोमवार को समय करीब 8.30 बजे जमानिया के ताजपुर चट्टी से प्रभारी निरीक्षक व स्वाट् टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण अरबाज व मेराज को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल (चाकू) व अभियुक्तगण द्वारा वारदात के समय पहने हुये कपड़े बरामद किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफसर अली खान उर्फ टीपू उम्र करीब 22 पुत्र अब्दुल करीम खान ग्राम खिजीरपुर अलीनगर थाना जमानिया जनपद गाजीपुर की, घर से कुछ दूरी पर गला रेत कर हत्या कर दी गई है। हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। हत्या की सूचना मिलते क्षेत्राधिकारी विजय आन्नद शाहीं समेंत कई पुलिस अधिकारी समेत पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुँच गयें। जहाँ उन्होने घटना की जानकरी लिया गया। लेकिन हत्या कैसे हुई इसका पता नही चल पाया हैं।

लेकिन वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में घटना स्थल पर जाकर बारीकी से साक्ष्य संकलन किया गया और मृतक के परिजनों के बयानों व तमाम स्वतंत्र गवाहों से प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का होना पाया गया । मृतक अफसर उर्फ टीपू का करीब एक साल पहले से अपने ही पड़ोस की लड़की साबिया (बदला हुआ नाम) से मोहब्बत करता था और उससे शादी करना चाहता था। इस बात को लेकर उस परिवार से मृतक का झगडा भी हुआ था ।

दिनांक 29.07.2022 को मृतक अफसर उर्फ टीपू मौका पाकर साबिया के घर के बगल ही शाम को उसका दुपट्टा खींचते हुये अपने प्यार का इजहार किया इस बात की जानारी साबिया के भाइयों मेराज आलम व अरबाज पुत्रगण वलीउल्लाह को हुयी। दोनों भाइयों ने मृतक टीपू का काम तमाम करने की योजना बनायी । और रविवार को  रात्रि मेराज ने टीपू को मोबाइल पर बात करते हुये अपनी छत से देख लिया और दूसरे भाई अरबाज को अवगत कराते हुये साथ लेकर घर के सामने वाले गलियारे में आये और मृतक असरफ उर्फ टीपू को दीवाल से सटा कर खड़े खड़े ही गले पर चाकू से वार करके काट दिया था ।

जिससे मौके पर ही असरफ उर्फ टीपू गिर गया और अधिक खून बह जाने से मृत्यू हो गयी । जानकारी मिलने पर मृतक के भाई असरफ पुत्र अब्दुल कादिर द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 290/2022 धारा 302 के तहत मेराज आलम व अरबाज पुत्रगण वलीउल्लाह मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाले टीम में कोतवाली प्रभारी  वन्दना सिंह‚ उ0नि0 कृपेन्द्र प्रताप सिंह‚का० क्रान्ति सिंह पटेल,  का0 सुबाष यादव, म0का0 शालिनी पाठक ‚ उ0नि0 सुनील तिवारी स्वाट् टीम गाजीपुर  हे0का0 सुजीत सिंह, स्वाट् टीम गाजीपुर ‚ कां0 चन्दनमणि त्रिपाठी, स्वाट् टीम गाजीपुर  कां० विनय यादव, स्वाट् टीम गाजीपुर कां० अजय प्रसाद, स्वाट् टीम गाजीपुर ‚कां० विकास श्रीवास्तव स्वाट् टीम गाजीपुर। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !