Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिला पंचायत सभागार में बैठक में जर्जर मार्ग की दैनिय स्थिति पर...

जिला पंचायत सभागार में बैठक में जर्जर मार्ग की दैनिय स्थिति पर सदर विधायक नें रखा प्रस्ताव।

जिला पंचायत सभागार में बैठक में जर्जर मार्ग की दैनिय स्थिति पर सदर विधायक नें रखा प्रस्ताव।

गाजीपुर – जिला उद्योग बन्धु एवं स्वरोजगार बन्धु की बैठक जिला पंचायत सभागार मे जिलाधिकारी एम पी सिंह  की अध्यक्षता मे एवं सदर विधायक जैकिशुन साहू की उपस्थित में सम्पन्न हुआ।बैठक मे  विधायक द्वारा मिरनापुर से हाई-वे पर मिलने वाले जर्जर मार्ग की खराब स्थिति , हरिहरपुर सिरगिथा मार्केट में जल जमाव, उद्यमियो द्वारा दुल्लहपुर नाले की साफ-सफाई व निर्माण एवं दुल्लहपुर में ओवरवृज की मागं, दुल्लहपुर-जमुई जाने वाले मार्ग की जर्जर अवस्था, एम ए एम इण्टर कालेज से होम्योपैथिक मेडिकल कालेज तक रोड की खराब स्थित से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

जिस पर जिलाधिकारी एम०पी सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को स्थलीय जांच कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उद्यमियो को आश्वस्थ करते कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रत्यके गॉव को ब्लाक मुख्यालय , ब्लाक मुख्यालय को तहसील एवं तहसील मुख्यालय को जनपद से जोड़ने की प्राथमिकता है। बरसात के बाद जनपद कही भी जर्जर सड़क नही दिखेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित उद्यमियो को बिजली महोत्सव एवं ‘‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘‘ की विस्तृत जानकारी देते हुए इसमे बढ चढ कर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होने कहा कि बिजली महोत्सव में दिनांक 30.07.2022 को अष्ट शहीद स्थल मोहम्मदाबाद वृहद कार्यक्रमा का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में व्यापारियो की समस्याओं पर चर्चा, विद्युत बिल सम्बन्धित समस्या पर चर्चा, औद्योगिक आस्थान नन्दगंज में सड़क, नाली, बाउण्डरी निर्माण, निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त अनुमतियां, अनापत्तिया, पंजीयन, लाईसेन्स आदि पर चर्चा,  प्रधानमंत्री /मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,  डे-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, पी एम स्वनिधि योजना (प्रथम/द्वितीय ऋण), पं0 दीन दयाल उपाध्याय स्व-रोजगार योजना  की समीक्षा की गयी तथा  सरकार की तरफ से चलाई जा रही  इन योजनाओ में आम लोगो को अधिक से अधिक इसका लाभ प्राप्त हो तथा उद्योग के विकास मे बैंको से अधिकाधिक सहयोग हेतु जिला अग्रणी प्रबंधक से अपेक्षा की तथा उद्यामियों के शिकायतो को सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण का निर्देश दिया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी सदर गौरव कुमार, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र  सहायक आयुक्त प्रवीण मौर्या, सहित अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं जनपद के उद्यमी उपस्थित थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !