Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाखेंत धान की रोपनी कर रही महिला को करंट लगने से एक...

खेंत धान की रोपनी कर रही महिला को करंट लगने से एक की मौके पर मौत हो गई और वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर।

खेंत धान की रोपनी कर रही महिला को करंट लगने से एक की मौके पर मौत हो गई और वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर।

जखनिया ⁄ गाजीपुर– स्थानीय थाना क्षेत्र अर्न्तगत जलालाबाद गांव में खेंत धान की रोपनी कर रही महिला को करंट लगने से एक की मौके पर मौत हो गई और वहीं दूसरी महिला की हालत गंभीर। गम्भीर रूप से झुलसी दूसरी महिला को आनन-फानन में निजी हॉस्पिटल ईलाज चल रहा हैंं। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहॅुची स्थानीय पुलिस नें मृत महिला के शव को कब्जें मे लेकर पाेस्टमार्टम के  जिला चिकित्सालय भेंज दिया गया।

फ़ोटो- जलालाबाद गांव में खेंत धान की रोपनी कर रही महिला को करंट लगने से एक की मौके पर मौत के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़िया सरोज उम्र 20 वर्ष पुत्री राजेश सरोज, दूसरी शशि कला देवी 30 वर्ष पति जितेंद्र पासवान धान की रोपाई कर खेत से बाहर निकल कर ट्यूबेल पर जाकर हाथ पैर धोने लगी लेकिन उन्हें क्या पता था की बगल में खेत की सुरक्षा के लिए कटइलवा तार से घेरा गया था उसी में बिजली प्रवाहित हो गई थीं

उसी में टच हो जाने के कारण चाची और भतीजी दोनों को बिजली अपने चपेट में ले ली, लोगों ने बताया की गुड़िया सरोज जो भतीजी थी उसकी मौके पर मौत हो गई और चाची को ग्रामीणों ने आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर गए, दुल्लापुर थाना अध्यक्ष से पूछने पर बताएं घटना हुई है, शव को पीएम के लिए भेजा जायेगा

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !