Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदेवकली ब्लाक के बरहपुर गांव में 'बरहपुर स्वच्छता एक्सप्रेस' ग्राम सभा में...

देवकली ब्लाक के बरहपुर गांव में ‘बरहपुर स्वच्छता एक्सप्रेस’ ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान के लिए बना मिशाल ।

गाज़ीपुर देवकली ब्लाक के बरहपुर गांव में ‘बरहपुर स्वच्छता एक्सप्रेस’ ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान के लिए बना मिशाल। 

नंदगंज (गाजीपुर)। देवकली ब्लाक के बरहपुर गांव में ग्रामप्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ ने पूर्व में बनाये गये जीर्ण शीर्ण अवस्था में बेकार पड़े एक सामुदायिक शौचालय को ऐसा नवीनीकरण किया कि आज पूरे ब्लाक में ही नहीं बल्कि जनपद में आकर्षण एवं चर्चा का केन्द्र बना है।बरहपुर ग्राम प्रधान विजय कुमार सिंह ‘सबलू’ ने बताया कि बरहपुर गांव के सरकारी खाद गोदाम के समीप पूर्व में बना यह सामुदायिक शौचालय उपयोग लायक नहीं रह गया था। उसमें लोग जाने से कतराते थे। उसी को हमने जीर्णोद्धार करके रेल के डिब्बा का आकर देकर उसे ‘बरहपुर स्वच्छता एक्सप्रेस’ तथा बरहपुर जँक्शन से लखनऊ का नाम दिया गया है। उसका रंग रोगन करने के साथ ही अन्दर का भी कमोड व पाइप आदि बदलकर स्वच्छ एवं सुन्दर बना दिया गया है।

अब लोग उसमें जाने को लालायित है। उन्होंने बताया कि गांवसभा के दूर दूर से सरकारी गोदाम पर खाद लेने आये लोगों एवं गांव वालों को भी अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आज यह बना सामुदायिक शौचालय देवकली ब्लॉक ही नहीं जनपद में आकर्षण के साथ चर्चा का विषय बना है।अन्य ग्रामसभा के लोग भी इसकी तारीफ कर रहे है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !