विद्युत विभाग द्वारा नगर क्षेत्र में अंधाधुन विद्युत कटौती की समस्या को लेकर नगर पालिका सभासद की अध्यक्षता में अधिशासी अभियन्ता को दिया गया पत्रक ।
जमनिया/ गाजीपुर- जहाँ एक तरफ कोरोना महामारी के कारण सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में लॉक डाउन के चलते नगर क्षेत्र के व्यवसाय पर जो पड़ा प्रभाव से तो लोग परेशान है , लेकिन वहीं इस भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की कारनामे ने लोगो के परेशानियों में चार चाँद लगा दिये हैं।
भीषण गर्मी में नगर क्षेत्र में कई इलाकों में कई दिनो से हो रहे बिजली कटौती को लेकर मंगलवार को नगर पालिका सभासदगणों ने नगर क्षेत्र में लगातार विद्युत कटौती की समस्या को लेकर अधिशासी अभियन्ता जमानिया को लिखित पत्रक को दिया गया।
पत्रक के आधार पर अधिशासी अभियन्ता उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही रोस्टिंग को दुरुस्त शिकायत का निस्तारण कर अवगत कराया जाएगा।
उक्त मौके पर एजाज अहमद, नारायण दास चौरसिय, सुरेन्द्र चौधरी, साहू सुरेन्द्र, उमराव सिंह, आदि लोग मौजूद थे।


