Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविधान सभा जमानियाँ में दशकों से बहुजन‚ सपा‚ और भाजपा रही सरकार...

विधान सभा जमानियाँ में दशकों से बहुजन‚ सपा‚ और भाजपा रही सरकार लेकिन 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर का नहीं कर पायी उद्धार।

विधान सभा जमानियाँ में दशकों से रही बहुजन‚ सपा‚ और भाजपा सरकार लेंकिन 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर का नहीं कर पायी उद्धार।

जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– क्षेंत्र कें पाण्डेय मोड़ से लेकर दिलदारनगर तक करीब 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर के जर्जर मार्ग पर विशालकाय गढ्ढे हो जाने के कारण छोटे और बड़ें वाहन चालकों को इस मार्ग पर चलने में हो रही काफी परेशानी।

फ़ोटो- जमानियाँ भैदपुर नहर पुलिया के पास गढ्ढे में एकत्रीत्र वर्षा का जल।

क्षेंत्र कें पाण्डेय मोड़ से लेकर दिलदारनगर तक करीब 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर के जर्जर मार्ग आज सें नहीं बल्की कई दशाकों से विधान सभा जमानियाँ में राज्य कर रहीं बहुजन‚ सपा‚ और भाजपा पार्टी की सरकारें आयी और चली गयी लेकिन महज 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर मार्ग का ध्यान किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया। आज भी यह बदहाल और जर्जर मार्ग अपने बहदाल स्वरुप के बदलने की राह देख रहा है।

फ़ोटो- जमानियाँ पट्रोल पम्प के पास जमानियाँ–दिलदानगर मार्ग की बदहाल और जर्जर अवस्था की फाईल फोटों। 

वही इस जर्जर मार्ग पर विशालकाय गढ्ढे हो जाने के कारण छोटे और बड़ें वाहन चालकों को आवागमन करने में नाकों चना चबाना पड़ता हैं वहीं कई मोटरसाईकिल सवार इस जर्जर बदहान मार्ग पर गिरकर मौत को गलें लगा चुकें हैं। फिर भी सरकारी महकमा अपनी कुम्भकर्णी निद्रा से नहीं उठ रहा हैं। जब कभी कोई बड़ी घटना हो घटित हो जाती हैं। यही सरकारी महकमा गड़े मुर्दे उखाडने लग जाती है। लेकिन करीब 15 वर्षो सें बदहाल और जर्जर मार्ग पड़ा करीब 10 किलों मीटर लम्बी जमानियाँ–दिलदानगर मार्ग की बदहाली आज भी वही बनी हुई है।

वही क्षेत्र के जयप्रकाश सिंह‚ ताहिर अंसारी‚ विवेकानन्द सिंह‚ राजीव पाण्डेय‚ कमलेश कुमार पाण्डेय‚ राजेश राय‚ विजेन्द्र सिंह‚ राकेश पाण्डेय‚ सूर्यप्रकाश अधिवक्ता‚ जनार्दन सिंह आदि लोगों ने बताया कि विधान सभा जमानियाँ में जनप्रतिनिधियों को जनता नें अपना बहुमूलय मत देकर अपने विधान सभा सें जनता का प्रतिनिधित्व दिलाया लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि वह चाहे विधायक हो या सांसद सभी नें जनता को मूर्ख बनाया हैं।वहीं वर्ष 2014 में जमानियॉ विधान सभा में आयी भारतीय जनता पार्टी सरकार भी बहुत तेजी से आयी और कोरोना महामारी में साथ चली गयी।

 

 

 

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !