Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनन्दगंज में एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव की मांग बीस किमी दूर जाकर...

नन्दगंज में एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव की मांग बीस किमी दूर जाकर लोगों को पकड़नी पड़ती है ट्रेन।

नन्दगंज में एक्सप्रेस ट्रेनो के ठहराव की मांग बीस किमी दूर जाकर लोगों को पकड़नी पड़ती है ट्रेन।

नन्दगंज (गाजीपुर)। वाराणसी गाजीपुर- बलिया रेलखंड के बीच स्थिति नंदगंज रेलवे स्टेशन पर किसी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल से पहले रुकने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों का भी अभी तक ठहराव नहीं होने से क्षेत्र की जनता परेशान है।

फ़ोटो- नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर छाया सन्नाटा।

जनपद के सांसद अफजाल अंसारी का क्षेत्र में आज तक दर्शन नहीं होने से लोग उनका नाम लेना भी पसंद नही करते है। उनसे इस संदर्भ में उम्मीद करना बेईमानी है। स्मरण रहें कि इस समय वाराणसी बलिया रेल मार्ग पर दर्जनों एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। लेकिन नंंदगंज स्टेशन पर एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का लम्बे समय से ठहराव नहीं होने से क्षेत्र की जनता अपने को असहाय मान रहीं है। जबकि कोरोना काल से पहले सारनाथ एक्सप्रेस तथा सदभावना एकसप्रेस अप डाउन में रुकती थी।

जिससे बाहर जाने वालों को काफी सहुलियत मिलती थी।क्षेत्र के लोगो ने नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग काफी दिनों से करते आ रहे है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार इस समय नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर मात्र पैसेन्जर गाड़ियों का ही ठहराव हो रहा है। किसी भी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव नही होने से लम्बी दूरी की यात्रा करने वालो को यात्रियों को 20 किमी दूर जिला मुख्यालय गाजीपुर सिटी या 25 किमी दूर औड़िहार जंक्शन जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को होती है । नंदगंज स्टेशन के आसपास के क्षेत्रो की आबादी काफी घनी है। साथ ही नन्दगंज एक औद्यौगिक क्षेत्र के साथ ,लार्डस डिस्टीलरी तथा रेलवे का नया बना मालगोदाम भी है। यहाँ के लोगो का दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता एवं लखनऊ की यात्रा आये दिन करनी पड़ती है । क्षेत्र के लोगों को लम्बी दूरी के आवागमन हेतु ट्रेन ही एकमात्र साधन है। लोगों का कहना है कि कोरोना काल के पहले इस रेलखंड पर चलने वाली सभी सवारी गाड़ी तथा दो एक्सप्रेस ट्रेनों का नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था।

देश में कोरोना काल में सभी गाड़ियों को बंद कर दिया गया। कोरोना काल के बाद ट्रेनो का आवागमन शुरु होने पर नंदगंज स्टेशन पर केवल पैसेन्जर गाड़ी ही रुक रही है। किसी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से एक्सप्रेस गाड़ियां धड़धड़ाते हुए धूलि उड़ाती गुजर जाती है। यात्रियों की सुविधा एवं परेशानी को ध्यान में रखते हुए सुहेलदेव एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, तथा सदभावना एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तत्काल सुनिश्चित करने की माँग रेलवे प्रशासन से की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !