गाजीपुर स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों तरफ लगे लोहे के हाईटगेज बैरियर की ऊचाईं कम हो जाने के कारण लगी घण्टों वाहनो की लम्बी कतार ।
सुहवल ⁄ गाजीपुर – जनपद स्थित वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों तरफ लगे लोहे के हाईटगेज बैरियर की ऊचाईं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गाइडलाइन के विपरीत लग जाने के कारण गुरूवार की देर शाम को करीब पांच से लेकर रात्रि तक वीर अब्दुल हमीद सेतु के दोनों तरफ छोटे बडे वाहनों की काफी लम्बी कतार लग गयी।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर वीर अब्दुल हमीद सेतु पर दोनों तरफ लगे लोहे के हाईटगेज बैरियर की ऊंचाई किसके आदेश से कम की ग ई है यह बताने वाला मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं है। यह आदेंश राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के गाइडलाइन के विपरीत था। जिसके कारण वीर अबदुल हमीद सेतु के दोनों तरफ करीब तीन घंटे से वाहनो की लम्बी कतार लग गयी।
वही राहगीरों और वाहन चालकों ने इस मनमाने निर्णय और बिना किसी सूचना के हाईटगेज की ऊंचाई ग्यारह फीट की जगह दस फीट कर दिए जाने पर लोगों ने रोष जाहिर किया है ,वहीं रजागंज पुलिस जाम को समाप्त कराने में जुटी है मगर अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है ।
इस जाम के कारण राहगीर जाम में फसें हुए है और जाम के समाप्त होने का इंतजार कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्रालय के शासनादेश की जिस तरह से धज्जियां जिला प्रशासन ने अपने मनमाने आदेश से उडाई जा रही है ,वह लोगों के लिए आने वाले समय में परेशानी का सबब बन सकता है। लोगों ने बताया कि ऊंचाई कम किए जाने से रोडवेज की बसें निजी परिवहन सेवा पूरी तरह से बंद हो सकती है।

