Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरईद उलअजहा नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बकरीद...

ईद उलअजहा नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बकरीद की दी शुभकामनाऐं।

जमानिया ⁄  गाजीपुर–  स्थानीय नगर क्षेत्र में रविवार को ईद उलअजहा को बकरीद का त्यौहार क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर क्षेत्र में जमानियाँ कस्बा‚जमानियाँ रेलवे स्टेशन‚ समेत क्षेत्र के ईदगाह में बड़ी संख्या मे मुस्लिम भाईयों ने ईद उल अजहा की नमाज सुबह 7:30 पर अदा की गयी।

फ़ोटो- जमानियाँ रेलवे स्टेशन रोडबेज बसस्टैण्ड के पास ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज पढ़तें लोंग। 

जिस दौरान मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को बकरीद की शुभकामनाऐं दी गयी। यह त्यौहार पैगंबर इब्राहिम द्वारा अल्लाह में उनके दृढ़ विश्वास के कारण किए गए बलिदानों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। ईद-उल-अधा या बकरीद धू अल-हिज्जा के दसवें दिन मनाया जाता है, जो इस्लामी कैलेंडर में बारहवां और आखिरी महीना है।

इस दिन, लोग दावतों, प्रार्थना, उत्तम कपड़ों धारण करके इस पर्व को मनाने के लिए क्षेत्र के ईदगाहो में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लगाकर  ईद उलअजहा को बकरीद का त्यौहार की शुभकामनाऐं देते है।

ईद उल अजहा की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही पुलिस प्रशासन–

स्थानीय नगर क्षेत्र में रविवार को ईद उलअजहा को बकरीद नमाज अदा के दौरान अराजक तत्वो द्वारा किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न ना करें उसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था किया गया था।

फ़ोटो- जमानियाँ रेलवे स्टेशन रोडबेज बसस्टैण्ड के पास ईदगाह में ईद पास तैनात पुलिस कर्मी।  

वही नगर क्षेत्र में जमानियाँ कस्बा‚ जमानियाँ रेलवे स्टेशन‚ समेत क्षेत्र के ईदगाह में बड़ी संख्या मे पुलिस कर्मी तैनात किये गयें थें। नमाज के दौरान किसी भी तरह की कोई भगदड़ ना हो जिसको लेकर पुलिस लगातार क्षेत्र में चक्रमण करती नज़र आयी। जिस दौरान स्टेशन चौकी प्रभारी वंश बहादुर सिंह ,बिनोद भारती, राहुल, एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !