अपने घर बकरी लेकर जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की दरौली लाइन रेलवे पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण दर्दनाक मौत।
जमानियां ⁄ गाजीपुर– स्थानीया कोतवाली क्षेत्र अर्न्तगत ग्राम सभा दरौली डाउन लाइन पर सोमवार की देर रात्रि को अपने घर बकरी लेकर जा रहे एक अधेड की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। इस हादसे के दौरान उसकी बकरियां की भी कटकर मौत हो ग ई। घटना की सूचना मिलते ही जी०आर पी० ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मनाथ पासी उम्र 50 वर्ष निवासी हरबल्लमपुर के रुप में की गयी घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच आननफान में देर रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गये,और उनकी हुई पहचान की पुष्टि कर दिया। वही मृतक के पुत्र राजू ने बताया कि उसके पिता रेल लाइन के बगल में अपने डेरे से रात को मौसम खराब होने की आशंका से परेशान हो उन्होंने तीनों बकरियां को लेकर घर आ रहे थे ,इसी दौरान वह मय बकरियों सहित ट्रेन की चपेट में आ गये,जिसके चलते उनकी मौत हो ग ई।
रोते विलखते परिजनों व उनकी पत्नी दीपशिखा ने बताया कि उन्हें मना किया गया था कि मौसम खराब होने पर भी रात को मत आईएगा,क्योकि ट्रेनों का आवागमन ज्यादा रहता है ,मगर वह बातों को नहीं माने पुत्र राजू ने बताया कि वह घर पर रहकर मजदूरी करते थे,वह अपने दो भाईयो में दूसरे नंम्बर पर थे।
बताया कि मृतक अपने व्यवहार से गाँव में लोगों के बीच सद्भाव कायम रखे हुए थे ,ट्रेन से कटकर मरी बकरियों को वह बाजार से खरीद लाए थे,परिजनों ने बताया कि वह रोज घर पर रहते थे ,मगर घटना वाले दिन उमस भरे मौसम का हवाला देकर वह बकरियों को लेकर डेरे पर चले गये।
इस बाबत कोतवाल वंदना सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंजा गया है।

