Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरग्रापए के जिलाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ नवागत पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ...

ग्रापए के जिलाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ नवागत पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत

ग्रापए के जिलाध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ नवागत पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ देकर किया स्वागत।

गाजीपुर– ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिलाध्यक्ष श्री मुन्नीलाल पाण्डेय ने अपने सहयोगियों के साथ शुक्रवार को नवागत पुलिस अधीक्षक गाजीपुर रोहन पी. बोत्रे को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ शिष्टाचार भेंट किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पाण्डेय नें पुलिस कप्तान से ग्रामीण क्षेत्राें में पत्रकारो को समाचार संकलन करने मे हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए ग्रापए के पत्रकारों को सहयोग व सुरक्षा व्यवस्था हेतु आग्रह किया। इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र के थानों के थानाध्यक्षों का सहयोग जरुरी है।

जिस पर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रसाद बोत्रे ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी और ग्रामीण क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को
निर्भय व स्वतंत्र रुप से पत्रकारिता करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्राें में पत्रकारो को समाचार संकलन करने मे कोई भी परेशानी होगी। उसके समाधान के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्ण सहयोग मिलेगा।इस मौके पर ग्रापए के जिला आडीटर सत्येन्द्रनाथ शुक्ला, धर्मेन्द्र मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष, विन्देश्वरी सिंह मंडल महामंत्री/जिला मीडिया प्रभारी, विजय प्रकाश श्रीवास्तव जिला प्रवक्ता/ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय उपाध्यक्ष, कमलेश कुमार पाण्डेय उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव जिला महामंत्री, विनीत दूबे जिला मीडिया प्रभारी, प्रहलाद दास जायसवाल तहसील अध्यक्ष सैदपुर, राजू उपाध्याय तहसील अध्यक्ष सदर गाजीपुर, संतोष शर्मा तहसील अध्यक्ष जमानियां, , पवन कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी जमानियां, वरूण मिश्रा तथा अरूण तिवारी आदि पत्रकार मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !