Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोटेदार द्वारा यूनिट से राशन कम देने पर लोगों ने किया हंगामा

कोटेदार द्वारा यूनिट से राशन कम देने पर लोगों ने किया हंगामा

सरकारी राशन  की  द्वारा यूनिट से राशन काम देने पर लोगों ने किया हंगामा

जमानिया / गाजीपुर-  कोविड-19 कोरोना महामारी के कारण व्यवसाय और धंधा बन्द होने के कारण  लोग जहाँ अपना परिवार का पेट चलाने के लिके परेशानियो का सामना कर रहे है, लेकिन वही सरकारी महकमा सरकार की आँखों मे धूल झोंकर लूट-पाट करने में लगी हुई है।

और वहीं राशन वितरण प्रणाली में लोगो को कोटेदार और आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से किये जा रहे राशन वितरण प्रणाली में किये जा रहे कालाबाज़ारी का कार्य प्रकाश में आया हैं।

क्षेत्र स्थित ग्राम रामपुरफुफुवाव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर कोटेदार द्वारा राशनकार्ड धारको को निर्धारित यूनिट से राशन कम देने की बात पर भड़क गए और हंगामा करने लगे लोगो को भड़कते देख कोटेदार ने यहाँ तक यह कह डाला की सप्लाई इनपेक्टर साहब का आदेश हैं कि प्रत्येक यूनिट से 5 किलो राशन कम देना है। लोगो ने इसका आदेश का लिखित आदेश मांगा तो कोटेदार अपनी बात में फसता चला गया ।

वही राशन कार्ड धारक रामेश्वरम गुप्ता , रोहित राम, मुन्ना राम, शिवगोविंद राम, असगर अंसारी, कयामुद्दीन खान, सुन्नर यादव, यासीन खान, हरिश्चन्द्र राम, आदि ने बताया कि यह आज की से नहीं बल्कि हमेशा से ही चला आ रहा है ,जब  चाहते हैं तब राशन काम ही मिलता है 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !