Sunday, May 31, 2026
Homeघटना-दुर्घटनादो दिन बाद भी नहीं हुई गंगा नदी में डूबी युवती शिनाख्त

दो दिन बाद भी नहीं हुई गंगा नदी में डूबी युवती शिनाख्त

दो दिन बाद भी नहीं हुई गंगा नदी में डूबी युवती की शिनाख्त

जमानियाँ (ग़ाज़ीपुर)- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सतुवानी घाट के पास आत्महत्या के नियत से गंगा नदी में डूबी युवती का शव तकरीबन 28 घंटे के बाद गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे के करीब वहीं उसी घाट पर पाया गया।

फ़ोटो- गंगा नदी में डूबी युवती के शव के पास जुटी लोगो की भीड़

जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम नगर स्थित सतुवानी घाट पर  एक युवती किसी लड़के से बात कर रही थी जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। जिसके बाद युवती गंगा नदी के गहरे पानी मे आत्महत्या के इरादे से गयी और डूब गयी। वहा मौजूद लोगों ने उसको बचाने के लिए आवाज़ भी लगाई लेकिन युवती किसी की बात न मानते हुए गहरे पानी छलांग लगा दिया।

जिसके बाद लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कल युवती की लाश बरामद नहीं हो सकी। जिसके तकरीबन 28 घंटे  बाद युवती का शव नगर के बलुवा घाट पर पानी मे उतराया हुवा मिला जिसके बाद वहां लोगो की भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह भेज दिया।

कोतवाल रविन्द्र भूषण मौर्य ने बताया कि युवती की शव बरामद कर ली गयी हैं जिसकी शिनाख्त की जा रही है फिलहाल शव को शव गृह में रखवा दिया है। युवती ने पीले रंग की सूट और काले रंग की सलवार पहनी हुई है और उसके दोनों हाथों में मेहंदी लगी हैं।

                   

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !