Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआगामी विधानसभा चुनाव 2022 में युवावर्ग और महिला वर्ग को मतदाता...

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में युवावर्ग और महिला वर्ग को मतदाता सूची में मिलेगी प्राथमिकता

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में युवावर्ग और महिला वर्ग  को मतदाता सूची में मिलेगी प्राथमिकता

जमानियां / गाजीपुर- स्थानीय तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी जमानिया द्वारा बीएलओ साथ बैठक आहूत की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त बीएलओ को बताया गया कि मतदाता सूची को दुरुस्त करने के कार्य में लग जाए।साथ ही मतदाताओं के नाम बढ़ाने एवं बोगस नाम मतदाता सूची से हटाने संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग कार्यक्रम पालन गंभीरता से करे आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार इस बार युवा मतदाताओं के नाम बढ़ाने पर विशेष ध्यान  दिया जाना है।

साथ ही नवयुवा जो 18 या 19 आयु पूरी कर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में बढ़ाया  महिलाओं पर विशेष फोकस रहे। जिनके नाम पहले से सूची में नहीं है। जिन मतदाताओं के नाम दो जगह पर हैं, उनमें एक नाम काटा जाए। ऐसे लोग जो दूसरी जगह पर जाकर रहने लगे हैं, उनके नाम को स्थानांतिरत करा दिया जाए। सूची को अवलोकन गंभीरता पूर्वक करें, किसी मतदाता की मृत हो चुकी है, उनके नाम को भी हटा दिया जाए। एक सप्ताह में सूची ठीक करके इसकी जानकारी कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

वही तहसीलदार घनश्याम ने कहा कि मतदान में मत प्रतिशत बढ़ाने में इन युवा मतदाताओं का विषेश योगदान रहता है।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर‚ राहुल कुमार‚ प्रवीण कुमार राय‚ रामभजन‚ नितेश यादव‚ विजय कुमार आदि सहित बीएओ‚ सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !