Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशहीद कर्नल एम0एन0राय0 की सातवीं पुण्यतिथि छात्र-छात्राओं को किया गया।

शहीद कर्नल एम0एन0राय0 की सातवीं पुण्यतिथि छात्र-छात्राओं को किया गया।

शौर्य चक्र एवं युद्ध सेवा पदक प्राप्त शहीद कर्नल एमएन राय की सातवीं पुण्यतिथि पर 39 जीटीसी के ही कर्नल आर एस राठौर ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि ।

रेवतीपुर (गाजीपुर):  शौर्य चक्र एवं युद्ध सेवा पदक प्राप्त शहीद कर्नल एमएन राय की सातवीं पुण्यतिथि को उनके पैतृक गांव डेढ़गांवा में मनाया गया ।  जिस दौरान 39 जीटीसी वाराणसी के ब्रिगेडियर राजीव नागयाल की तरफ से 39 जीटीसी के ही कर्नल आर एस राठौर ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैन्य दस्ते के जवानों द्वारा बिगुल बजाकर उनकी शहादत को सलाम भी किया।

फ़ोटो-

सेना की ओर से श्रीकृष्ण इंटर कालेज के कई छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि दर्ज करने पर पुरस्कृत भी किया गया। मुख्य अतिथि एवं 39 जीटीसी वाराणसी के कर्नल आर एस राठौर ने कहा कि शहीद होना सबके नसीब में नहीं होता है,कहा कि सबसे बडा धर्म राष्ट्र धर्म है उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में रहने के बावजूद कर्नल एम एन राय देश विरोधी ताकतों से लोहा लेते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया , उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वही सच्चिदानंद राय ने कहा कि सैनिक केवल सैनिक होता है जो अपने कर्तव्यों के प्रति सहज रहता है, कहा कि सैनिक जिस काम की जिम्मेदारी लेता है उसे अंजाम तक पहुंचाता हैं, कहा कि धन्य है यह धरती जिसने ऐसे वीर सपूत दिए । उन्होंने कहा कि अगर हमें उनकी वीरगाथा को याद करना है तो हमें अपने बच्चों को शुरू से ही इसके बारे में जानकारी देना होगा ,यही शहीद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

इस मौके पर शहीद के बड़े भाई कर्नल धीरेंद्रनाथ राय, पीसीएस अधिकारी रहे मनोज राय, शहीद के भाई सीआरपीएफ के कमांडेंट यतिंद्रनाथ राय, शहीद की पत्नी प्रियंका राय ,श्रीकृष्ण इंटरकालेज के प्रधानाचार्य राजेश राय, डब्बू राय,दीनबंधु राय ,संजय श्रीवास्तव, केदार उपाध्याय,
हरिपाल राय आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीकृष्ण इंटर कालेज डेढगांवा पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार राय ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !