Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरफुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने मुबारकपुर को 2 -...

फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने मुबारकपुर को 2 – 1 से पराजित कर कप पर बनाया कब्जा

फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर ने मुबारकपुर को 2 – 1 से पराजित कर कप पर बनाया कब्जा

रेवतीपुर (गाजीपुर):– सुहवल गाँव के इण्टर कालेज के प्रागंण में  गुरूवार को  आजाद स्पोर्टिंग क्लब सुहवल के तत्वावधान में प्रतिष्ठित 49 वीं अन्तर्राज्यीय स्व0 गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय / भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके  फाइनल मुकाबले में मोहम्मदपुर टीम ने मुबारकपुर की टीम को 2 – 1 से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया ।

फ़ोटो- सुहवल गाँव के इण्टर कालेज के प्रागंण आयोजित फाईनल फुटबॉल मैच विजेता टीम कप के साथ।

मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के हियुवा के अध्यक्ष अंम्बरीश सिंह भोला ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया ,मुकाबले में मैन आफ दी मैच मुबारकपुर के अन्नस जबकि मैन आफ दी सिरीज मुबारकपुर की तरफ से खेल रहे साउथ अफ्रीकी खिलाडी हंस को मिला जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक सात गोल किया ।

खेले ग ए इस रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में शुरू से कांटे का मैच देखने को मिला ,मध्यांतर से पहले मैच के 41 वें मिनट में मुबारकपुर के खिलाडी से गोलपोस्ट के करीब गेंद हाथ से छूते ही निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट करार दिया मिले इस मौके का फायदा उठाते हुए मोहम्मदपुर के बादल ने गेंद गोल पोस्ट में डाल टीम को 1 – 0 की आरंभिक बढत दिला दिया ,वहीं मैच में वापसी के लिए जूझ रही मुबारकपुर को मैच के 44 वें मिनट में ही मिले नजदीकी अवसर को भुनाते हुए उसके खिलाडी अन्नस ने गोल कर स्कोर 1 – 1 की बराबरी पर ला खडा किया।

मध्यान्तर के बाद शुरू हुए मुकाबले में भी काफी कांटे का मुकाबला देखने को मिला ,मगर दोनों ही टीमें मैच समाप्ति तक बराबरी पर रही ,निर्णय निकलता न देख निर्णायक ने पंद्रह मिनट का अतिरिक्त समय दिया इस दौरान मोहम्मदपुर के आरिफ ने शानदार गोल कर टीम को 2 – 1 की बढत दिलाने के साथ ही मैच समाप्ति तक स्कोर बरकरार रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खिलाडियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि तब तक नहीं रूकना चाहिए जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए ,कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है जिससे हमें कुछ बेहतर सीखने का अवसर मिलता है ।

उक्त मौके पर रामनरेश कुशवाहा, प्रफुल्ल चंद्र राय,पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, विश्व प्रकाश अकेला, योगी हर्ष सिंह, बाचा सिंह, शिवम राय, हर्षित सिंह, अरविंद राय, कृष्णानंद राय, विवेक सिंह, सरवन , मेथी बिंद , दिनेश कुशवाहा , जयप्रकाश कुशवाहा ।मुकाबले में निर्णायक बृजेश मिश्रा जबकि उद्घोषक सुरेन्द्र नाथ राय आदि लोग मौजूद रहे ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !