Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को...

पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को वितरित किया गया कम्बल।

पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को वितरित किया गया कम्बल।

जमानिया / गाज़ीपुर-  पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उनके बड़े पुत्र पूर्व आवास विकास अधिकारी दिनेश राय के सौजन्य से कमलेश राय ने 500 से अधिक गरीब व असहायों में कंम्बल वितरित किया।

फ़ोटो-पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व0 विन्ध्यवासिनी राय की 9वीं पुण्यतिथि पर गरीबों को कम्बल प्रदान करते कमलेश राय

कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश राय पुलक राय रितेश राय बंटी ने विंध्यवासिनी राय की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने कर पश्चात दिप प्रज्वलित कर श्रद्धाजंलि दिया उसके बाद गरीबो व असहायों को कंम्बल वितरित किया गया।

कंम्बल वितरित करते हुवे कमलेश राय ने कहा कि गरीबो व असहायों की मदद ही सबसे बड़ी सेवा है। बाबू जी हमेशा गरीबो की मदद करने की सिख देते रहे।उनकी पुण्यतिथि पर इस ठिठुरती ठंड में असहायों को कंम्बल प्रदान करना ही बाबू जी की श्रद्धांजलि की मूल उद्देशय है।

मौके पर अधिवक्ता अशोक राय अक्षयबर राय बृजेश राय रामबचन कुशवाहा जयराम कुशवाहा रविन्द्र यादव दीना नाथ राम मुन्ना राम शैलेश राय अवधेश राय आशीष राय उजियार राम राजकुमार राय सिंटू राय कृष्ण कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !