जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में परीक्षण के दौरान रविवार को पत्रकार और पुलिस आरक्षी कोरोना संक्रमित पाये जाने पर सम्बधित क्षेंत्र में आवा–गमन पूर्णतया बन्द।
फाेंटो– पत्रकार और पुलिस आरक्षी कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मार्ग सील
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमनियाँ रविवार को जिलामुख्यालय से आयें मेडिकल मोबाइल वैन टीम द्वारा क्षेत्र के 300 लोगाें का नासोफैरिंजल और ऑरोफरीनजेल स्वैब दोनों प्रकार के परीक्षण हुआ। परीक्षण में नगर पालिका परिषद के सफई कर्मचारीयों‚ स्थानीय लोगों का परीक्षण किया गया।
फोंटो– परीक्षण के दौरान खडे उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह
जिसमें क्षेत्र के एक पत्रकार और पुलिस आरक्षी कोरोना संक्रमित पाये जाने सें क्षेंत्र में हडकम्प मच गया परीक्षण में आयें वहाँ के लोगों नें संक्रमित पत्रकार और पुलिस आरक्षी के वस्तुओं काे छुने सें कतरा रहें थें।
एक बार में एक व्यक्ति के दो नमूने लिए जा रहें थें। और रैपिड टेस्टिंग किट की सहायता से आधे घंटे में ही परिणाम मिल जा रहा है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ रूद्रकांत सिंह ने बताया कि मेडिकल मोबाइल वैन नासोफैरिंजल और ऑरोफरीनजेल स्वैब दोनों को ले रही है और करीब आधे घंटे में परीक्षण का परीणाम मिल जा रहा है।
जांच करवाने में तहसील एवं पुलिस प्रशासन पूरा सहयोग कर रहा है और लोगों को जागरूक कर रहा है।



