Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरराष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगो...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगो को किया गया जागरुक

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में स्वयं सेवकों द्वारा रैल व जागरुकता अभियान के तहत लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर लोगो को किया जागरुक।

जमानियां ⁄  गाजीपुर – स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगो को जागरुक किया गया।

जिस दाैरान महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आई0 क्यू एसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत अभियान चलाकर लोगों भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने जागरुक किया गया।

फ़ोटो- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने शपथ ग्रहण करते छात्र और छात्राये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 3/91 यू.पी. बटालियन एन सी सी मुगलसराय के सहयोगी अधिकारी लेफ्टिनेंट ए पी तिवारी ने मतदान के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए काहाँ कि उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाक मे हमे अपने मत का अधिकार का प्रयोग कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने तथा 18 वर्ष की उम्र प्राप्त सभी स्वयं सेवक सेविकाओं से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने एवं सभी मतदानों में अनिवार्य मतदान की अपील की।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं स्वयं सेवक सेविकाओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.अरुण कुमार ने लोकतंत्र की मजबूती हेतु सभी को मन वचन कर्म से राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली महाविद्यालय के ठाकुर बीरेंद्र बहादुर सिंह स्मृति द्वार से स्टेशन बाजार में उचित दूरी एवं मास्क सहित निकली गई। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने मतदाता शपथ दिलाई एवं धन्यवाद ज्ञापन स्वयं सेवक आंनद सिंह यादव द्वारा किया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !