Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअज्ञात व्यक्ति ने गाज़ीपुर गंगा सेतु से कूदकर की आत्म हत्या मृतक...

अज्ञात व्यक्ति ने गाज़ीपुर गंगा सेतु से कूदकर की आत्म हत्या मृतक की नही हो सकी पहेचान

अज्ञात व्यक्ति ने गाज़ीपुर गंगा सेतु से कूदकर की आत्म हत्या मृतक की नही हो सकी पहेचान

रेवतीपुर (गाजीपुर):- शहर कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के समीप हमीद सेतु से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे बजे एक अज्ञात 45 वर्षीय अधेड ने नदी में छलागं लगा दिया।जानकारी के अनुसार गाज़ीपुर वीर अब्दुलअमीद सेतु से एक व्यक्ति ने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। वही गंगा नदी में नौका से मछली मार रहे मछुआरो की नजर पडते ही नाव व जाल लेकर डूब रहे व्यक्ति को बचाने के लिए निकल पडे लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना रजागंज पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुँची पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की सहायता से उसकी तलाश शुरू कर दिया ,काफी प्रयास के एक घंटे बाद दोपहर दो बजे नदी से अधेड को निकाला जा सका। इसके तुरंत बाद पुलिस उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया ,वहीं पुलिस मृत अधेड की पहचान में जुट गई है मगर अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है ।

पुलिस के अनुसार मृतक नीला शर्ट, हाफ सफेद स्वेटर व काला पैंट पहने हुए था ,उसके पैंट से महज बीस रूपये का नोट पुलिस को मिला है , ।ग्रामीणो के मुताबिक हमीद सेतु से अब तक पूर्व में अनगिनत लोग छलांग लगा चुके है ,जिनमें क ई यो को बचाया भी जा सका है ,जबकि क ई लोगों की डूबने से मौत भी हो चुकी है ।

इस सम्बन्ध में रजागंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि कूदे अधेड के शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई जा रही है ,वह किन कारणों से नदी में छलांग लगाया इसकी छानबीन की जा रही है ।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !