मु0अ0सं0 28/2022 धारा 67क आईटी एक्ट थाना जमानियाँ का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
जमानियाँ ⁄ गाजीपुर– पुलिस अधीक्षक अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी महोदय व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ के कुशल निर्देशन में दिनांक 23.01.2022 को अति0 निरीक्षक महेशपाल सिंह द्वारा रविवार को बिन्द मोड़ से तिराहे पर करीब 2ः15 बजे गिरफ्तर कर कानूनी कार्यवाही करने हुए जेल भेज दिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 28/2022 धारा 67क आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पाण्डेय पुत्र श्री अन्नत शंकर पाण्डेय निवासी ग्राम भरतपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में अति0 निरीक्षक श्री महेशपाल सिंह‚ का0 पवन मिश्रा ‚ का0 रतन कुमार ।

