Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपिछड़ा आयोग के उपाअध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत

पिछड़ा आयोग के उपाअध्यक्ष का हुआ भब्य स्वागत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पिछड़ा आयोग के उपाअध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधान सभा जमानिया आगमन पर जोरदार स्वागत

जमानिया / गाज़ीपुर-  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य पिछड़ा आयोग के उपाअध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान का बुद्धवार को क्षेत्र स्थित बजरंग औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा विधान सभा जमानिया आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि यह पद एक प्रशासनिक व्यवस्था है जिसके माध्यम से पिछड़े वर्ग के लोगों को उनके अधिकार‚ कर्तव्यों सहित उनके सम्मान की रक्षा करने का दायित्व मिला है। जिसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा।

उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी या कर्मचारी पिछड़े समाज के लोगों को प्रताड़ित करेगा उसे लखनऊ तलब कर विधिक कार्यवाही करने का कार्य करुंगा। कार्यक्रम के संयोजक नारायण दास ने कहा कि हम सब के लिए गौरव की बात है की एक सामान्य कार्यकर्ता को आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। पिछड़े समाज को सम्मान देने का काम प्रदेश सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने किया है इसके लिए कोटि कोटि आभार प्रकट करता हूं।

इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रमाशंकर उपाध्याय, अनिल पांडेय, तारकेश्वर वर्मा, संजय जायसवाल, संतोष वर्मा, जितेंद्र चौधरी, गणेश वर्मा, संजीत यादव, जितेन्द्र यादव, दिनेश कुमार, अवधेश सिंह, संतोष उपाध्यय , नारायण दास चौरासिया आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता व संचालन कमल निगम ने किया। 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !