Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभाकपा माले का धरना प्रदर्शन

भाकपा माले का धरना प्रदर्शन

भाकपा माले ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

 जमानियां / गाजीपुर – भाकपा (माले)अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रामलीला मैदान वक्ताओं ने वर्तमान सरकार के कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जिसके दौरान भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि जिस तरह से मोदी सरकार ने लाकडाउन कर दिया।  इस कारण गरीब, दुकानदारों, मेहनत मजदूरी कर रोजाना राशन खरीद कर पेट भरने वाले गरीबों का निवाला लॉक डाउन ने खत्म कर दिया हैं।

आज गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए गाॅवों मे दो सौ दिन काम देने,पाॅच सौ रूपया मजदूरी देने की जरूरत है इस समय मे मोदी योगी सरकार, केवल बयान बाजियों से पेट भर रही ह

गरीबों का पेट भरने के लिए पर युनिट हर गरीब को महीने मे 15 किलो राशन, दाल, चीनी, तेल मसाला, साबुन और मास्क भी मुफ्त देने की आवाज उठाई, लगातार इन सवालों को शान्तिपूर्ण तरीके से उठाया जा रहा है

इस सरकार में अंधेर नगरी मची हैं कोटेदार गरीबो का निवाला खाएं जा रहे हैं, दो किलो से तीन किलों तक गरीबों के राशन की कटौती कर रहे मना करने पर गरीबों को भगा दे रहे है लेकिन योगी की सरकार कोई भी ठोस कदम उठाया होता तो गरीबों के सामने भुखमरी की स्थिति दिखायी दे रहीं है  ऐसे समय में जब आर बी आई ने 31 अगस्त तक कर्ज वसूली पर रोक लगाया है जिसके बावजूद इसके स्वंय सहायता समूह समेत अन्य गरीब महिलाओ ,किसानों कर्ज वसूली की जा रही है।

उन्होने महिलाओ समेत सभी किसानों मजदूरो छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ करने की माॅग उठाई भाकपा(माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव  ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि आज जरूरत है हर गरीब को दस हजार लाकडाउन गुजारा भत्ता दिया जाय 

 उक्त  मौके पर राजेश वनबासी ,मंजूगोड़, सरोजयादव ,नंदकिशोर बिन्द, चंद्रावती देवी, रामप्रवेश विजयी, बुच्चीलाल, जगवली राजभर,  कुशवाहा ,योगेन्द्र भारती ने सम्बोधित किया संचालन रामप्यारेराम ने की – अंत मे तहसीलदार जमानियां को ज्ञापन सौपा गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !