जमानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पद पर दो उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किया गया।
फोटो-खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के पद के लिए नामांकन पत्र जमा करती महिला प्रत्याशी
जिस दौरान जमानियां विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी पूजा तिवारी साधारण तरीके से निर्दलीय प्रत्याशी पांच लोगों के साथ नामांकन केंद्र पहुंची और अपना नामांकन किया।
और वही समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मनीषा उर्फ मंशा कुशवाहा पार्टी के पदाधिकारियों के साथ नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय से निकली दोनों प्रत्याशियों ने ब्लाक प्रमुख पद की उम्मीदवारी के लिये प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है।
नामांकन को लेकर सुबह से ही विकास खंड के पास गहमागहमी रही। और वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पुलिस ने सभी को विकास खंड तिराहा के पास रोक दिया गया केवल पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी गयी। उन्होनें भी दो प्रतियों में अपना नामांकन एआरओं को सौंपा गया जिसकी जांच 3 बजे के बाद किया गया जिस दौरान दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गये।
इस संबंध में एसडीएम शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पर्चे वैध पाये गये है और शुक्रवार को पर्चा वापसी है। यदि कोई पर्चा वापस नहीं लेता है तो शनिवार को मतदान होगा।


