नगर पालिका द्वारा कराये जा रहें सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न कराये जाने पर उघोग व्यापार मंडल तहसील सेवराई के प्रभारी ने जतायी नाराजगी।
दिलदारनगर / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित नगर पंचायत दिलदार नगर ,वार्ड नम्बर 8 सदर बाजार माई जी की कुटिया से आदर्श मार्ग पर नगर पालिका द्वारा कराये जा रहें सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न कराये जाने को लेकर उघोग व्यापार मंडल तहसील सेवराई के प्रभारी ने जतायी नाराजगी।
जानकारी के अनुसार उघोग व्यापार मंडल तहसील सेवराई के प्रभारी दिनेश अकेला द्वारा वृहस्पतिवार को नगर पंचायत दिलदार नगर ,वार्ड नम्बर 8 सदर बाजार माई जी की कुटिया से आदर्श मार्ग पर नगर पालिका द्वारा कराये जा रहें सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न कराये जाने को नाराजगी जाहिर किया।
साथ ही अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से मुलाकात कर दिलदार नगर ,वार्ड नम्बर 8 सदर बाजार माई जी की कुटिया से आदर्श मार्ग पर नगर पालिका द्वारा कराये जा रहें सड़क निर्माण कार्य मानक की जांच कर निर्माण कार्य कराये जाने की माँग की गयी। साथ ही कहा कि यदि घटिया निर्माण कार्य हुआ तो इसका विरोध किया जाएगा।
जिस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारी नेता को आश्वासन दिया गया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पुर्वक होगा अगर इसमें किसी भी प्रकार की खामियां पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जायेगी।

