जमानियां / गाजीपुर – प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदार दास मोदी जी के 71 वे जन्म दिवस पर हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय जमानिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.राकेश कुमार यादव द्वारा जारी पत्र के अनुपालन में प्रदेश के राज्यपाल एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर कुलपति के निर्देश पर वृक्षा रोपण किया गया।
फ़ोटो- पीपल का वृक्ष लगाते डॉ.अरुण कुमार एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ.शरद कुमार,राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा ने दो पीपल के पौध लगाए।
कार्यक्रम के दैरान प्राचार्य डॉ.शरद कुमार ने पीपल के वृक्ष पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए तिस पर पीपल वृक्ष के तो क्या कहने?
पीपल वृक्ष के पर पुरातन और पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शास्त्री ने कहा कि इस वृक्ष को हमारे पूर्वजों ने अति महत्वपूर्ण माना है कहा भी गया है .. जिस प्रकार समस्त संसार मे ब्रह्मा मूल हैं उसी प्रकार पीपल का वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिये ब्रह्मास्त्र है।
मूले ब्रह्मा, त्वचा विष्णु,शाखा रुद्रे महेशव:, पातले पातले देवानाम, वृक्षराजो नमस्तुते।
इस अवसर पर डॉ संजय कुमार सिंह,सत्य प्रकाश सिंह,प्रदीप कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह,संतोष कुमार,दिग्विजय सिंह, आदि उपस्थित रहे।


