जाँच में पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमण ईलाज के दौरान जिला स्पताल में मौत
जमानियां / गाजीपुरस्थानीय कोतवाली में तैनात कोरोना संक्रमित आरक्षी विवेक पटेल (23) पुत्र लाल चंद्र पटेल की शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बनई का पूरा गांव निवासी आरक्षी विवेक पटेल की पहली तैनाती 18 दिसंबर 2019 को हुई थी।
विवेक दो सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे लेकिन शुक्रवार की सुबह अचानक सांस लेने में परेशानी होने पर पुलिस कर्मी स्वास्थ्य केंद्र जमानिया लेकर पहुंचे जहा परीक्षण के दौरान आरक्षी कोरोना संक्रमित पाया गया हालात चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ऑक्सीजन लगाकर आरक्षी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जिला अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया क्षेत्राधिकारी सुरेश प्रसाद शर्मा ने बताया कि आरक्षी विवेक पटेल की मौत कोरोना संक्रमित होने के कारण हो गयी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेंजा गया है।घटना की सूचना परिजनों को दे दी गयी है।


