Saturday, May 30, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाट्रक की चपेट में आने के युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने के युवक की मौत

ट्रक की चपेट में आने के युवक की मौत ट्रक चालक मौके पर फरार

जमानियाँ / गाजीपुर – स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के दौदही गांव के पास  शुक्रवार की दोपहर ट्रक के चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकी हादसे होने के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार मृतक लालू सिंह यादव पुत्र हरेराम यादव निवासी गोड्सरा शुक्रवार की सुबह नगर के हरपुर गाँव मे  किसी काम के लिए आया हुआ था दोपहर के समय हरपुर से बाइक सवार होकर अपने घर गोडसरा जा रहा था। 

अचानक दौदही गॉव के सामने तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी बाइक जोदार टक्कर से बाइक सवार गिर गया और ट्रक का पिछला पहिया सर को रौदता हुआ निकल गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चेहरा कुचल जाने के कारण युवक की पहचान नहीं हो पा रही थी।

परन्तु घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहंचान लालू सिंह यादव पुत्र हरेराम यादव निवासी गोड्सरा के रूप में हुयी। स्थानीय पुलिस शव को लेकर पीएचसी पहुंचे जहां से पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के लिये भेज दिया गया। 

परिवार में माँ बाप का एकलौता पुत्र था लालू –परिजनों बताया कि मृतक माँ बाप का इकलौता पुत्र था जो अहमदाबाद में रहकर पढ़ाई करता था कोविड 19 महामारी के चलते लॉक डाउन में घर आया हुआ था। घटना की सूचना पाकर पीएचसी पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुराहाल रहा।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !