जमानियां / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित खण्ड विकास कार्यालय सभागार में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु 1 अक्टूबर से प्रारम्भ हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर मंगलवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया।
बैठक में उपजिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि 1 अक्टूबर से मतदाता सूची बृहद पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं कार्य बेहतर ढ़ंग से करने के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण के दौरान सिट सौंपी गई।
इस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार ने कहाँ कि कैसे और कब-कब मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करेंगे। प्रशिक्षण में बीएलओ ने सवाल भी पूछे, जिनका सही तरीके से जवाब दिया गया कानूनगाें शेषमणी ने विस्तार से मोबाइल एप के बारे में बताया।
तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर से 12 नवंबर तक – घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण कार्यक्रम‚ एक अक्तूबर से पांच नवंबर तक – ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि‚ छह नवंबर से 12 नवंबर तक – ऑनलाइन आवेदन की घर-घर जाकर जांच‚ 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक – ड्रॉफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत प्रतिलिपि तैयार करना हैं।
12 दिसंबर से ड्रॉफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन‚ छह से 12 दिसंबर तक – ड्रॉफ्ट केे रूप में प्रकाशित निर्वाचक नामावली का निरीक्षण, दावे व आपत्तियां प्राप्त करना हैं। और 20 से 28 दिसंबर तक – दावे व आपत्तियां निस्तारण के बाद मूल सूची में कार्यालय ने जाम करना हैं। साथ ही अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हेतु कार्यवाही प्रारंभ की जा रही है।
इस अवसर पर बीडीओ हरि नारायण, अजय कुमार‚ रामविलास‚ राहुल कुमार एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


