Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरशिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को किया जागरूक

शिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को किया जागरूक

संत मेरी स्कूल के शिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो को किया जागरूक

जमानियां/ गाजीपुर- कोविड-19 कोरोना के लगातार बढते संक्रमण को लेकर नगर स्थित संत मेरी स्कूल के शिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गयी।

इस अभियान में शिक्षकों सहित छात्र–छात्राओं ने क्षेत्र में जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया  इसके साथ ही सभी से सरकार द्वारा कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों को पालन करने के लिए प्रेरित किया।

फोटो- जमानिया नगर स्थित सन्त मेरी स्कूल से कोविड जागरूकता रैली निकलती अध्यापक सहित छात्र- छात्राये

रैली में शिक्षक सहित छात्र–छात्राओं ने हाथ में बोर्ड पर स्वच्छता अपनाओ कोरोना भगाओ के स्लोगन लिख रैली के आगे चल रही वाहन से माईक कि सहायता से लगातार कोरोना के बचाव एवं सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश को जॉय डेविड द्वारा बताया जा रहा था।

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार जमानिया आलोक कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर आगे की ओर प्रस्थान किया। जिसके बाद रैली विद्‍यालय प्रांगण से निकल कर कोतवाली‚ तहसील मुख्यालय से होते हुए विकास खंड तिराहा‚ पाण्डेय मोड से वापस विद्‍यालय लौटी आयी और जहाँ सभा में परिवर्तित हो गयी। 

सभा में विद्‍यालय कि प्रधानाचार्य सिस्टर आरूल ने कहा कि अभी कोरोना को लेकर कोई दवा नहीं बनी है ऐसे में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण बच रहे हैं, लेकिन यदि हमारी क्षमता कमजोर होगी तो हम संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।

उन्होंने लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने और उचित सुरक्षा के साथ ही लोगों के बीच जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने के सरकार के निर्देश को दोहराया। 

इस अवसार पर प्रदीप कुमार‚ ज्ञानदेव सिंह‚ विक्रम सिंह‚ सिस्टर महिमा‚ मोहम्मद ताबिश‚ रीता श्रीवास्तव‚ इंन्दू देवी‚ सरीता कुमारी‚ रागनी सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !