जमानियां/गाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली परिषर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक की गयी जिस दौरान कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए आगामी त्यौहार शांति पूर्वक मनाने की अपील की गयी।
फोटो- कार्यक्रम के दौरान लोगों को जानकारी देते कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह
बैठक की अध्यक्षता करते हुए करते हुए क्षेत्राधिकारी जमानिया हितेेन्द्र कृष्ण में कहा कि कोविड 19 महामारी के कारण सरकार द्वारा जारी आदेश का अनुपालन करते हुए शांति पूर्वक मनाया जाना है। साथ ही कहाँ गया कि सभी मस्जिदों के गणमान्य लोगो को आप सूचित कर दे कि वराफत का जुलूस नही निकलेगा और किसी को कोई परेशानी न हो सके आप लोग जानते हैं की कोरोना महामारी के बीच कई त्यौहार आए लेकिन विभिन्न समुदाय के लोगो ने जिस प्रकार सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुए आप लोगो ने त्योहारों को शांति पूर्वक मनाया है। आज कोविड 19 का पालन करते हुवे दो गज दूरी व मास्क है जरूरी के तहत त्योवहार मनाये।
वही कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने कहा कि कोविड 19 के बीच कई त्योवहार आये है और जिस प्रकार त्योवहारो में पंडाल, जलूस व भीड़ भाड़ के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुवे आप ने मनाया है ठीक उसी प्रकार वारफात में भी सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुवे कोई जुलूस नही निकल पायेगा। वही पुलिस अधिकारियों ने लोगों के साथ बैठक कर शांतिपूर्वक घर पर पर्व मनाने की अपील किया व पूजा पाठ व अन्य धार्मिक इबादत करने के लिए अपने घरो के अंदर त्योवहार मनाये व भीड़ इकट्ठा न होने दे व मास्क का प्रयोग करते हुवे सोसल डिस्टेन्स का पालन करे।
इस मौके पर एस एस आई मंशा राम गुप्ता, एस आई देवेंद्र बहादुर सिंह, एस आई संतोष कुमार, एस आई मंजर अब्बास, नपा कर निरीक्षक विजय शंकर राय, रविन्द्र यादव, सुनील सिंह, जय प्रकाश गुप्ता, शंकर शर्मा, संतोष उपाध्याय, मुo इस्लाम, नेसार खाँ, नरायन दास, एजाज अहमद, पंकज निगम, ऋषि यादव, बृजेश यादव, अकील आदि लोग मौजूद रहे।


