जमानियां/ ग़ाज़ीपुर- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र स्थित फूल्ली गांव नहर में पास शुक्रवार को एक युवक की लाश पाया गया जिसे ग्रामीणो की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा कोतवाली लाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों को किसी के द्वारा सूचना मिली कि स्थानीय कोतवाली में अज्ञात लाश मिली है लावारिस शव मिलने कि सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और का शव देख कर विलाप करने लगे जिसकी पहेचान स्टेशन बाजार निवासी रवि जायसवाल उम्र 24 वर्ष पुत्र मुन्ना जसवाल के रूप में हुई।
फोटो- स्टेशन स्थित पुलिस चौकी पर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह से वार्ता करते नगर अध्यक्ष अभिनाश जयसवाल
इस बाबत पूछे जाने पर मृतक के पिता ने बताया कि रवि सुबह के 9 बजे घर से निकला और फिर वापस घर नही लौटा। जिसके बाद से ही खोजबीन की जा रही थी। स्थानी य पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोतवाली लाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
जायशवालजायसवाल समाज एवं अन्य क्षेत्रीय लोगो ने दुकाने बंद कर किया विरोध करते हुवे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील शनिवार की सुबह जायसवाल समाज सहित क्षेत्र के लाेग दिलदारनगर के चैयरमैन अभिनाश जायसवाल के नेतृत्व में दुकानों बंद करने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगो के सहयोग से पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने में मेरा सहयोग के परिजनों न्याय मिल सके साथ ही पुलिस प्रशासन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए युवक की हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए तथा पीडित परिवार को मुआवजा की मांग की।
इस दौरान अभिनाश जायशवाल ने कहा कि युवक की हत्या की गयी है, युवक परिवार का इकलौता कमासुत व्यक्ति था। जिसको मुआवजा मिलनी चाहिए एवं अपराध के सापेक्ष मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। जिस पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने आशवासन दिया कि पीएम कि रिर्पोट प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर बृजेश जायसवाल‚ रमेश जायसवाल‚ पंकज निगम‚ शंकर शर्मा, आशिष जायसवाल‚ राकेश‚ भगवान प्रसाद‚ जुगनू जायसवाल‚ अभिषेक‚ प्रमोद आदि लोग मौजूद रहे।


