Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमहिला सुरक्षा मिशन अभियान की बैठक

महिला सुरक्षा मिशन अभियान की बैठक

जमानियां /गाजीपुर – महिला सुरक्षा एवं सम्मान अभियान के तहत गुरुवार को हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं व छात्राओं को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी(पुलिस) सुरेश शर्मा ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति हम लोग कटिबद्ध हैं महिलाएं जागरूक होकर आगे आएं तभी समाज की कुरीतियों से निपटा जा सकता है।

फ़ोटो- महिला सुरक्षा एवं सम्मान अभियान के तहत संकल्प दिलाते क्षेत्राधिकारी जमानिया

उन्होंने कहा कि सरकार की नि:शुल्क हेल्पलाइन 1090, वीमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन,108 एंबुलेंस सेवा,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में पर किसी भी समय अपनी समस्याएं दर्ज करा सकती हैं।

कोतवाल राजीव सिंह ने महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान व सुरक्षा के प्रति उनसे भय मुक्त रहते हुए अपने ऊपर होने वाले अपराध न छिपाने एवं परिवार तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन या हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने हेतु जागरूक किया।महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संकल्पित मिशन शक्ति से नारी सुरक्षा,नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम को सफल संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरुण कुमार ने तथा संचालन महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम के दैरान 70 छात्राओं सहित भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो.राम लखन यादव, अवधेश कुमार राव,प्रदीप कुमार सिंह,दिग्विजय सिंह सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन से सम्बद्ध तमाम लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !