वर्तमान सरकार विकास के मुद्दे से जनता को भटका कर ले जा रही है अँधेरे की ओर- पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह
गाजीपुर/ गाजीपुर- पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को अपने सेवराई स्थित आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार द्वारा जनता के प्रति दोहरी नीति को लेकर कहाँ कि वर्तमान सरकार जनता के साथ धोखा कर रही हैं।
वतर्मान सरकार पर निशाना साधते हुये कहा कि भाजपा की सरकार विकास व रोजगार के मामले में चुप्पी साधे हुए है लेकिन आज बिहार चुनाव में जनता सत्ता के खिलाफ हो गई है आज वहॉं पर सरकार के खिलाफ बोटिंग हो रही है और युवा वर्ग खुलकर तेजस्वी के साथ हो होती दिखाई दे रही है जिसके कारण भारतीय जनता पार्टी के महान दिग्गजों में जो में खलबली मची है, आपने एक कहावत सुनी होगी कि,” खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे” उसी तर्ज पर आज बिहार चुनाव प्रचार में तेजस्वी पर परिवारवाद और अनेक प्रकार के आरोप लगा रही है लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की बात की जाय तो इनके अपने पार्टी में कद्दावर नेताओं के लोग व करीबी रसूकदार पदों पर काबिज है।
यह सरकार विकास के मुद्दे से जनता को भटका रहीं है, कही धर्म के आड़ में सत्ता में आयी सरकार बेहरुपीये की तरह झूठ का प्रोपगंड़ा फैला रही है। लेकिन जनता जाग गयी है और विकास, बेरोजगारी और किसानों के सवाल पर चुप्पी साध रखी सरकार से जवाब मांग रही है। कहाँ गये अच्छे दिन, और कहाँ आये कालेधन आज के दौर ने चारों तरफ अराजकता का माहौल है।
प्रदेश की पुलिस अंग्रेजी शासन के पुलिस को भी पीछे छोड़ चुकी है और प्रदेश के थानेदार सुलताना डाकू बन कर जनता के साथ खुलेआम लूट पाट कर रही है। – प्रदेश में लूट खसोट मची हुई है। तहसील के अधिकारी जनता का खून चुस रहे है और जनता को परेशान कर रहे है। भाजपा के बडे नेताओं के बेटे विधायक व मंत्री है जबकि किसान, गरीब, नौजवान आज भी रोजगार खोज रहा है। भारत दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों का दुगुना आय व पन्द्रह करोड़ रुपये देने के वादे से भाजपा की सरकार भटक गई है।प्रधानमंत्री व गृहमंत्री की आय बढ़ रही है वही जनता की आय घट रहा है। प्रदेश की चुनाव में भटकाने वाले मुद्दे उठाये जा रहे है। विकास का मुद्दा गौड़ हो गया है।
आज पैसेजर ट्रेन नहीं चल रही है आम जनता आज त्रस्त है। मजदूर आज कही आने जाने के लिए दर दर भटक रहे है। जबकि सरकार ट्रेन व प्लेटफार्म बेच रही है। बिहार में तेजस्वी ने जो अलख जगाया है उसकी गूज पुरे देश में सुनाई दे रहा है। भाजपा की सरकार में आम लोग त्रस्त हो गये है और अगामी 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बेनगी क्योकि जनता भाजपा झूठ को समझ गई है।
प्रदेश की जनता अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विश्वास कर रही है, सपा की सरकार में चहुओर विकास हुआ है और भाजपा की सरकार चुनाव में विकास के मुद्दे से दूर हो कर दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों पर किचड़ उछाल रही है। प्रदेश के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी परचम लहरायेगी
वर्तमान सरकार को चुनावों में अभिनन्दन को लाने की जरूरत नही बल्कि आने वाले नस्लो को सुधारने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने की मशीन है। भाजपा की सरकार में कोरोना का फ्री टेस्टिंग पूरा हो नहीं पा रही है और बिहार चुनाव में फ्री वेक्सिंग देने की बात किया जा रहा है जो जनता के साथ छलावा है।
नई शिक्षा नीति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों का पैनल बनाकर यह शिक्षा नीति नही बनाई गई है। इसमें तमाम खामिया है। लगता है तबला बजाने वाला नई शिक्षा नीति बनाये है। इस नीति से देश का भला होने वाला नहीं है। भाजपा के लोग जो कहते वह करते नहीं है। यही इनकी विशेषता है। उक्त मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, शरफराज खाँ, जमशेद खाँ, पप्पू यादव, अनिल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

