Tuesday, September 8, 2026
Homeराजनीतीबहुजन समाज पार्टी में आकाश की जगह ईशान संभालेंगे पार्टी का प्रभार।

बहुजन समाज पार्टी में आकाश की जगह ईशान संभालेंगे पार्टी का प्रभार।

बहुजन समाज पार्टी में आकाश की जगह ईशान संभालेंगे पार्टी का प्रभार।

लखनऊ- बसपा में मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ईशान को उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों की भारत के अधिकांश राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।मायावती ने छोटे भतीजे को दी बडी जिम्मेदारी, आकाश आनंद की वापसी मुश्किल—

आकाश के भविष्य का फैसला 10 को संभव :- आकाश के बसपा में सियासी भविष्य को लेकर आगामी 10 सितंबर को कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक मायावती 9 सितंबर को ईशान आनंद पदाधिकारियों के दिल्ली में वरिष्ठ साथ बैठक कर पार्टी संगठन में फेरबदल को लेकर कुछ अहम फैसले ले सकती हैं। इसमें आकाश को पार्टी से बाहर करने या उन्हें एक और मौका देने पर विचार हो सकता है।

वह संगठन के कार्यों की समीक्षा के बाद मायावती को रिपोर्ट करेंगे। इस बदलाव के बाद पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद की वापसी मुश्किल हो गई है। वहीं, आकाश को राष्ट्रीय संयोजक पद से हटाए जाने से उनके समर्थक मायूस हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं।

आकाश पर गाज गिरने के बावजूद उनके निष्कासन को लेकर सहमति नहीं बनी थी। रविवार को उनके समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ‘उम्मीदों का आकाश’ ट्रेंड होने लगा। इसने पार्टी हाईकमान की नाराजगी बढ़ा दी। इसके बाद देर शाम पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई।

बैठक में ईशान को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाने का फैसला लिया गया। पार्टी की मुखिया मायावती ने यूपी और उत्तराखंड की जिम्मेदारी अपने पास ही रखी है। आकाश की बेदखली के पीछे उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को जिम्मेदार माना जा रहा है। अशोक के निष्कासन के बाद से ही आकाश पर भी गाज गिरने के कयास लगाए जाने लगे थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !