Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरआस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने...

आस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के तटो पर डूबते भगवान भास्कर दिया गया अर्घ

आस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के तटो पर डूबते भगवान भास्कर दिया गया अर्घ

जमानिया / गाजीपुर- आस्था के पर्व डाला छठ के पूर्व संध्या पर बुद्धवार को क्षेत्र के चक्काबांध, बडेसर, सतुवानी घाट, कर्पूरा घाट, कंकड़वा घाट, मुन्नानां घाट के गंगा तटो पर बडे धूमधाम से मनाया गया।जिस दौरान व्रती महिलाए गाजे बाजे से साथगंगा नदी तटो पर पहुँचकर भगवान सूर्य की आराधना और पूजा अर्चना करते हुए   डूबते सूर्य को अर्घ दिया गया।फ़ोटो- जमानिया कस्बा गंगा तट पर जाती व्रती महिला

इसी क्रम में गाजीपुर की सदर विधायक एवं सहकारिता राज्यमंत्री ने भी छठ का पर्व धूमधाम से मनाया। छठ व्रती महिलाओं के साथ महाराजगंज धाना सागर पोखरी पर पहुंच पूजा अर्चना की तथा डूबते सूर्य को अर्घ दिया। घाटों पर भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा और त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला।वहीं अपने साथ सहकारिता राज्यमंत्री को छठ पर्व करते देख महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया जबकि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम शहर के प्रत्येक घाटों पर किए गए थे। इसी क्रम में जमानियां विधायक सुनीता सिंह ने गहमर गंगा घाट पर डूबते हुए सूर्य की पूजा कर अर्घ्‍य दिया और क्षेत्र के खुशहाली के लिए छठ माता से प्रार्थन किया।फ़ोटो-जमानिया स्टेशन स्थित गंगा तट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात क्षेत्राधिकारी  हितेन्द्रकृष्ण पुलिसकर्मी

इसी क्रम में ग्रामीण अंचलों में जमानियां, रेवतीपुर, भदौरा, मुहम्‍मदाबाद, कासिमाबाद, बाराचवर, मरदह, बिरनो, मनिहारी, जखनियां, सादात, देवकली, सैदपुर और करंडा क्षेत्र के  स्थित तालाबों मे भीङ भाङ से मेला सा दृश्य बन गया।यह पर्व ग्रामीण अंचलों मे तेजी के साथ प्रतिवर्ष बढ रहा हॆ घाटों को भब्य रुप से सजाया गया था।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !