Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरभाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जमानियां नगर के नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश बिंद...

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जमानियां नगर के नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश बिंद को बनाएं जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

  1. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जमानियां नगर के नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश बिंद को बनाएं जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर

जमानियां(गाजीपुर)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  जमानियां नगर के नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश बिंद को बनाएं जाने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहां कि अवधेश बिंद को पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी  नगर में और मजबूत होगी। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा संगठन में सभी वर्ग के लोगो को नेतृत्व करने का अवसर देती हैं जिसका सीधा फायदा आगामी चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनाने में मिलेगी।

वही अध्यक्ष बनने के बाद श्री बिंद ने कहा कि जिस आशा उमीद व भरोसा के साथ पार्टी ने हमे नगर मंडल अध्यक्ष का दायित्य दिया है उनके आशा पर खरा उतरते हुए पार्टी को मजबूत बनाते हुए फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने में मैं अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करूँगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बालकृष्ण त्रिवेदी जी, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, गणेश गुप्ता, मयूर जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, छोटेलाल बिंद, गौरव गुप्ता, संतोष कुमार, संतोष शर्मा आदि लोगों ने भी बधाई देते हुए करते हुए जिला नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !