बाईक के धक्के से हुए किशोर के मौत के मामले में हुआ मुकदमा दर्ज
जमानियां (गाजीपुर) : सरहुला गांव के पास शनिवार की शाम बाईक द्वारा धक्का मारने से मृत हुए किशोर ऋषि राजभर के पिता उपेंद्र राजभर की तहरीर पर नगसर हाल्ट पुलिस ने संजय राम निवासी सरहुला के खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस को दिए गए तहरीर में उपेंद्र राजभर ने बताया कि 19 अप्रैल 25 की शाम लगभग 7.30 का था मेरा लड़का ऋषि राय
व आचल कुमारी सगडी (ठेला ) पर भूसा लेकर अपने साइड से लेकर आ रहे थे । तभी पीछे से
संजय राम व अन्य दो मोटर साइकिल पर पीछे बैठे थे जिनका नाम व पता अज्ञात है। ऋषि 13 वर्ष को धक्का मार दिए जिस कारण ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर गाजीपुर अस्पताल इलाज हेतु ले गया इलाज के दौरान ऋषि रकी मृत्यु हो गई तथा आचंल कुमारी गंभीर हालत में है उसका इलाज चल रहा है।थाना अध्यक्ष नगसर हाल्ट अभिराज सरोज ने बताया कि संजय राम के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई की जा रही है।

