Tuesday, July 14, 2026
Homeक्राइमदिलदारनगर : दहेज प्रताड़ना के मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा...

दिलदारनगर : दहेज प्रताड़ना के मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

दिलदारनगर : दहेज प्रताड़ना के मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसिया गांव निवासी नाजिया खातून ने रविवार को थाना में तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया।पुलिस ने पति आमिर खां,सास साजदा बेगम, ननद शबनम व ननदोई कबीर खां,अकबर खां, नाजा,सुयैब खाँ के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है । पीड़िता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि मेरी शादी 11 दिसंबर 2022 को आमीर खाँ उसिया के साथ मुस्लिम रिति रिवाज के साथ हुआ। शादी के 15 वे दिन बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मुझे और मेरे पति को दो दो बार घर से निकाल दिया गया। पंचो द्वारा समझा बुझा कर किसी तरह से हमारे पिता अयूव खाँ ने घर में दाखिल कराया। बाद मे मेरे पति ने भी मोटर साइकिल,एससी,इन्वर्टर बैटरी का मांग कर मुझे तलाक देने कि धमकी देने लगे कि अगर ये सारा समान दहेज में लेकर नहीं लाओगी तो तुझे जान से मार दूंगा।
16 अप्रैल2025 को सारे लोग मुझे मार पीट कर घर से निकाल दिए। दूसरे दिन मुझे उसिया लेकर पिता जी गये पंचो द्वारा मुझे घर मे ऱखवाया गया।18 अप्रेल 2025 को रात्रि लगभग 1 1.30 बजे मेरे पति घर आये और मेरे रूम का दरवाजा खुलवाये और बीना मेरी मर्जी मुझसे हम बिस्तर करने को कहने लगे मैने उनसे कहाँ कि मेरी बच्ची और मेरी तवीयत खराब है आप सो जाय।शोर गुल सुन घर के सभी लोग पहुंच गए और मारने पीटने लगे ।

किसी तरह मैने 112 नंबर डायल करके सुचना दिया |तब तक मेरे पिता अय्यूब खाँ और मेरे भाई व मेरे बडे अब्बा व अन्य लोग ससुराल पहुंच गए।वहां लोग पिता को मारने लगे और मेरी बडी बहन के लड़के को धक्का देकर सिढी पर पटक दिये जिससे उसका दाहिने हाथ के कुल्ला सरक कर लटक गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !