रामलीला मैदान में सजेंगी कविता की महफिल
दिलदारनगर (गाजीपुर) : दिलदारनगर पत्रकार संघ की ओर से मंगलवार को रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन है।कवि में अंतराष्ट्रीय हास्य कवि सुनील तंग सिवान बिहार व शंकर कैमूरी संचालक आकाशवाणी पटना बिहार,हास्य कवि फजीहत गहमरी,पूनम श्रीवास्तव मिर्जापुर गीत गजल,नागेश शांडिल्य हास्य कवि वाराणसी,
हेमंत निर्भीक गाजीपुर व खुर्शीद दिलदारनगरी होंगे।मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह व विशिष्ठ अतिथि रंग नाथ सिंह अमौरा होंगे।मंच का संचालन भूपेंद्र सिंह व अध्यक्षता वरिष्ट पत्रकार जन कवि एवं लेखक धीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव करेंगे।

