Saturday, May 30, 2026
Homeक्राइममऊ का पशु तस्कर गाजीपुर में हुआ गिरफ्तार

मऊ का पशु तस्कर गाजीपुर में हुआ गिरफ्तार

मऊ का पशु तस्कर गाजीपुर में हुआ गिरफ्तार

गाजीपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गोवंशों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को घाट स्टेशन मोड़ के पास चेकिंग के दौरान सफेद रंग की मैजिक पिकअप (UP54BT0576) को रोकने पर उसमें दो बैल और एक बछड़ा रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे पाए गए। वाहन चालक संदीप चौरसिया (22) पुत्र देवेन्द्र, निवासी बख्तावरगंज, मऊ को मौके से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह गोवंशों को मऊ निवासी सलीम के कहने पर जमानियां ले जा रहा था। पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !